क्यारदा एकादश और साईं वारियर्स टीम जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंची
हरफनमौला खेल दिखाने वाले सौरभ को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला
नगर परिषद मैदान पांवटा में वीर शिवाजी उत्तरभारत क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में वीर शिवाजी उत्तरभारत क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसमें रविवार को हुए मैचों में क्यारदा एकादश व साई वारियर्स टीम ने जीत दर्ज कर स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। साई वारियर्स सोसायटी टीम से चार विकेट लेने वाले नाबाद 24 रनों की पारी खेल कर हरफनमौला खेल दिखाने वाले सौरभ को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने बताया कि रविवार को दो मैच हुए। इसमें प्रथम मैच में टॉस जीत कर सिग्नेचर एकादश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 125 रनों का स्कोर किया। इसमें ललित ने सर्वाधिक 30 रन, अनिल 19, साहिल 18 तथा आदिल ने 15 रनों का स्कोर किया।
वहीं क्यारदा टीम की तरफ से नीरज ने 4 विकेट, प्रियांशु, गौचर ने 2-2 व तुषार ने एक विकेट लिया।
जवाब में क्यारदा एकादश की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ही 126 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। लक्ष्य ने नाबाद 50 रन, शिवम ने 39 व आंशुमन ने 19 रनों का योगदान कर टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई। सिग्नेचर टीम की तरफ से राहुल व असलम ने एक एक विकेट लिया।
वहीं दूसरे, मैच में तिरूपती एकादश की टीम ने 20 ओवर में कुल 107 रनों का स्कोर बनाया। तिरुपति टीम की तरफ से जपनीत ने सर्वाधिक 32 रन, पंकज ने 15 रन बनाए। साई वारियर्स सोसायटी टीम की तरफ से सौरव ने 4, आशीष ने 2 व अनुराग व आयुष ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में साईं वारियर्य सोसायटी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर ही 15.5 ओवर में 111 रनों बना लिए। मैन ऑफ द मैच रहे ऑल राउंडर प्रदर्शन करने वाले सौरभ ने नाबाद 24 रन, मनोज ने 20 व आयुष ने 16 रनों की पारी खेली। तिरुपति टीम की तरफ से पंकज ने दो तथा अमन, विशाल ने एक- एक विकेट लिया। साई वारियर्स सोसायटी टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
संवाद