फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 1600 मीटर में विपिन चौहान और 800 मीटर में वीनू कश्यप विजेता

विज्ञापन
नाहन के चंबा मैदान में 1600 मीटर दौड़ के विजेताओं में से एक खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्यातिथि
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। मां रेणुकाजी स्पोर्ट्स अकादमी नाहन की ओर से 1600 मीटर बालक और 800 मीटर बालिका वर्ग की अभ्यास ट्रैक प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि शुभम चौहान ने किया, जबकि 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में विनय कुमार मुख्य अतिथि रहे। आयोजक समिति ने दोनों मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

1600 मीटर बालक वर्ग में विपिन चौहान ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्हें 2100 रुपये नकद पुरस्कार और खेल ट्रैक सूट भी प्रदान किया गया। सोहिल ने दूसरा स्थान हासिल किया और उन्हें रजत पदक व 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को कांस्य पदक व 501 रुपये नकद पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में शीर्ष 10 स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को भी पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

800 मीटर बालिका वर्ग में वीनू कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें स्वर्ण पदक, 1100 रुपये नकद पुरस्कार और खेल ट्रैक सूट प्रदान किया गया। कृष्णा दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक व 700 रुपये नकद पुरस्कार मिला। मानसी ने तीसरा स्थान हासिल किया और उन्हें कांस्य पदक व 501 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें