फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में एकेएम स्कूल के विनायक और समृद्धि बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू स्कूल के खेल मैदान में चल रही ददाहू खंड की अंडर-14 प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले हुए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को खेली गई स्पर्धाओं के अंतिम मुकाबले में रिले दौड़ (4 गुणा 400) प्रतियोगिता में पनार पहले, ददाहू दूसरे और बेचड़ का बाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं 100 मीटर दौड़ में पनार के राहुल ने पहला, ददाहू के अखिलेश ने दूसरा और जम्मू कोटि के यशपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव राजीव ठाकुर ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में ददाहू का दक्ष प्रथम, अंकुश द्वितीय और यशपाल तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद स्पर्धा में बेचड़ का बाग का प्रिंस पहले व शौर्य दूसरे स्थान पर रहे। कुश्ती के विभिन्न वर्गों में 38 किलो भार में मुकेश पनार, 44 किलो भार वर्ग में राहुल पनार, 35 किलो भार वर्ग में अंकुश पनार ने जीत दर्ज की। जबकि 48 किलो भार वर्ग में ददाहू के सूजल और 64 किलो भार वर्ग में हितेश बेचड़ का बाग विजयी रहे।
खोखो के सेमीफाइनल मुकाबले में बेचड़ का बाग ने भाटगढ़ और पनार ने कमलाड को पराजित करके अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी के दिलकश मुकाबले में बेचड़ का बाग ने कमलाड को 46/26 के अंतर से पराजित किया। पनार ने कोटिधीमान को 36/11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। जबकि बेचड़ का बाग ने जरग को 32/27 के अंतर और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ददाहू ने पनार को 61/53 के अंतर से पराजित करके अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू के विनायक और समृद्धि विजयी रहे। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें