फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने रेणुका मेले के प्रबंधों का लिया जायजा

विज्ञापन
रेणुकाजी में मेले के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते विस उपाध्यक्ष विनय कुमार। संवाद
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन


31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा श्री रेणुका जीमेला

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार ने रविवार को रेणुका प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही तीर्थ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। रेणु मंच के विस्तार का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला 31 अक्तूबर से 5 नवंबर के बीच पूर्ण आस्था, श्रद्धा और परंपरा के साथ-साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने रेणु मंच के साथ स्नान घाटों का भी निरीक्षण किया।

इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सिविल अस्पताल ददाहू के मुख्य प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग के सहयोग से इसका निर्माण किया जाना है। उन्होंने रेणुका विकास बोर्ड कार्यालय में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मित्र सिंह तोमर, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, एसएचओ प्रियंका चौहान वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप महेरा, सहायक अभियंता मनीत भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें