गुरुवाला सिंघपुरा पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ
पांवटा साहिब। भाजपा पांवटा मंडल की विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पांवटा साहिब की गुरुवाला सिंघपुरा पंचायत में पहुंचा।
रथ यात्रा में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी, मंडल पांवटा साहिब अध्यक्ष रमेश तोमर, महामंत्री हितेंद्र कुमार विशेषरूप से मौजूद रहे।
इस यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लाभार्थियों की ओर से भी विचार साझा किए गए।
स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में प्रति वर्ष 6,000 रुपये किसानों के खाते में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.4 लाख महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए।
इस कार्यक्रम में इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं रथ यात्रा संयोजक रोहित चौधरी, पंचायत प्रधान मीना देवी, उपप्रधान छत्र सिंह, बीडीसी सदस्य प्रीति देवी, पूर्व प्रधान निंद्रो देवी, कल्याण चौधरी, रमन कुमार समेत 115 लोगों ने भाग लिया।
संवा
- गुरुवाला सिंगपुरा पहुंची भाजपा की विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा-स्त्रोत: मीडिया प्रभारी