फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी के छह स्कूलों को मिलेगा नया स्वरूप, शिक्षा विभाग ने 4.64 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन


-बेचड़बाग में अधूरी विज्ञान प्रयोगशाला होगी पूरी, धायली और जरग स्कूलों में बनेंगे नए कमरे
-मरम्मत, सांस्कृतिक मंच और कार्यालय भवनों के सुधार पर भी खर्च होगी राशि
योगेन्द्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के छह शिक्षण संस्थानों में भवनों की मरम्मत, नए कमरों के निर्माण तथा अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 4.64 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडवाच में भवन की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 2.78 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं स्कूल परिसर नौहराधार में संचालित बीआरसीसी और बीईईओ कार्यालय भवन की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 4.41 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में सांस्कृतिक मंच के जीर्णोद्धार के लिए 3.55 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने उच्च पाठशाला धायली में तीन नए कमरों के निर्माण के लिए 47.60 लाख रुपये, जबकि उच्च पाठशाला जरग में दो नए कमरों के निर्माण के लिए 32 लाख रुपये की मंजूरी दी है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से दोनों स्कूलों में लंबे समय से चली आ रही कक्षाओं की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।
सबसे बड़ी राहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग को मिली है। यहां पिछले करीब पांच वर्षों से अधूरा पड़ा विज्ञान प्रयोगशाला भवन अब पूरा हो सकेगा। इसके लिए विभाग ने 1.02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रयोगशाला के निर्माण से विज्ञान विषय के विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगात्मक सुविधाएं मिलेंगी और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी बन सकेगी।
स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने इस स्वीकृति का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इन कार्यों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने राशि स्वीकृत करवाने के लिए स्थानीय विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक (उच्चतर) राजेश कुमार ने बताया कि रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के छह स्कूलों के लिए 4.64 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इस स्वीकृत राशि में से 1.34 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी भी किए जा चुके हैं। विभाग शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आवंटित करेगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें