फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आजा नच ले गीत पर नृत्य की प्रस्तुति सबको आई पसंद

विज्ञापन
पांवटा साहिब कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों के विदाई समार
विज्ञापन
यशिका ने चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों के बचपन के फोटोग्राफ्स की रील दिखाई
विज्ञापन


-पांवटा साहिब कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों के लिए औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
‘फ्रॉम बांड्स टू बिगिनिंग्स’ थीम के अंतर्गत आयोजित इस समारोह की शुरुआत लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी एवं विभागाध्यक्ष अमिता जोशी ने मुख्यातिथि एवं चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत से हुई। समारोह में रवीना एवं उसके साथियों ने स्वागतम शुभ स्वागतम समूहगान से सभी अतिथियों का स्वागत किया। चतुर्थ सत्र से निशांत की ओर से यादों की बरात वीडियो प्रस्तुति को सभी ने सराहा।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य आकर्षण में विभागाध्यक्ष अमिता जोशी की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी एवं उपस्थित सभी प्रोफेसर के लिए उसके व्यवहार के अनुरूप लिखे गए टाइटल्स मुख्यातिथि की ओर से चतुर्थ सत्र के सभी विद्यार्थियों को बांटे गए। इन टाइटल्स को द्वितीय सत्र की हिमानी ने अपने गायन से और अधिक प्रभावशाली बनाया।
समारोह का एक अन्य आकर्षण बचपन के दिन रहा, जिसमें द्वितीय सत्र की यशिका द्वारा सभी चतुर्थ सत्र के विद्यार्थियों के बचपन के फोटोग्राफ्स एक रील के माध्यम से दिखाए तथा उन्हें पहचानने में सबने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके उपरांत चतुर्थ सत्र से अंजली एवं रोहित द्वारा द्वितीय सत्र के विद्यार्थियों को आने वाले जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

साक्षी देसाई द्वितीय सत्र द्वारा बोल हलके हलके, आजा नच ले गीत पर प्रस्तुति सबके आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर प्रो. पूजा भाटी, डॉ. उत्तमा पांडेय, डॉ. ध्यान सिंह तोमर, प्रो. विम्मी रानी, डॉ. दीपाली भंडारी, प्रो. प्रीति आदि मौजूद थे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें