फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विक्टोरिया हॉस्पिटल भवन जर्जर, नर्सिंग छात्रावास करवाया खाली

विज्ञापन
नाहन में विक्टोरिया डॉयमंड जुबली हॉस्पिटल सिरमौर स्टेट भवन जहां नर्सिंग स्कूल का छात्रावास चल र
विज्ञापन
विभागों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, असुरक्षित किया जाएगा घोषित
विज्ञापन


भवन में चल रहा नर्सिंग छात्रावास, रह रही थीं 59 छात्राएं, दीवार दरकने के बाद भवन करवाया खाली

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। विक्टोरिया डायमंड जुबली हॉस्पिटल सिरमौर स्टेट नाहन भवन असुरक्षित घोषित किया जाएगा। नाहन में वर्ष 1897 में बने इस भवन को कई सालों से नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के लिए छात्रावास के तौर पर प्रयोग किया जा रहा था। दीवार दरकने तथा भवन का कुछ हिस्सा जर्जर होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कई कमरों को खाली करवा लिया गया है।

लंबे समय से नर्सिंग स्कूल इस भवन का प्रयोग छात्रावास के तौर पर मरम्मत करवाने के बाद करता आ रहा था। यहां फिलहाल 59 के करीब छात्राएं रह रही थीं लेकिन कुछ महीने पहले इस भवन का एक हिस्सा दरक गया। इसके बाद इस भवन के कुछ कमरों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करवाया गया। अब इस भवन को असुरक्षित घोषित कर यहां नया भवन तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान की अध्यक्षता में मेडिकल काॅलेज नाहन के संयुक्त निदेशक कपिल तोमर सहित लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने दौरा किया। इसके बाद भवन को असुरक्षित घोषित करने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया है। वीरवार को इसको लेकर टीम ने सर्वे भी किया।
विज्ञापन


पहले भवन में था नाहन अस्पताल

राज परिवार के सदस्य एवं पूर्व विधायक नाहन कंवर अजय बहादुर सिंह के अनुसार नाहन में वर्ष 1897 में विक्टोरिया डॉयमंड जुबली हॉस्पिटल भवन का निर्माण सिरमौर के महाराजा शमशेर प्रकाश ने करवाया था। यह भवन महारानी विक्टोरिया के शासन की हीरक जयंती पर महाराजा शमशेर प्रकाश ने बनवाया था। उन्होंने बताया कि इस भवन में ही पहले नाहन का अस्पताल चलता था। आज जिस भवन में मेडिकल काॅलेज चल रहा है उस भवन का निर्माण भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर ने करवाया था।

नर्सिंग छात्रावास में रह रही छात्राओं की सुविधा को देखते हुए इसे नए सिरे से बनाया जाएगा। पुराने भवन को असुरक्षित घोषित करने को लेकर संयुक्त टीम ने जायजा लिया है। इसको लेकर सर्वे भी कर लिया है। नए भवन के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


-कपिल तोमर, संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज नाहन

नर्सिंग स्कूल के छात्रावास भवन को असुरक्षित घोषित करने को लेकर संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया है। मामले में प्रस्ताव आगे भेजा जा रहा है।

-राजीव सांख्यान, एसडीएम नाहन

नाहन में विक्टोरिया डॉयमंड जुबली हॉस्पिटल सिरमौर स्टेट भवन जहां नर्सिंग स्कूल का छात्रावास चल र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें