फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुल पर खड़े किए जा रहे वाहन, हादसों का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
रोनहाट में पुल पर पार्क किए गए वाहन। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं ने लोगों से पुल पर वाहन न खड़े करने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

रोनहाट (सिरमौर)। रोनहाट कस्बे में आ रहे वाहनों को पुल पर खड़ा किया जा रहा है। इससे संकरा पुल और अधिक संकरा हो रहा है। ऐसे में यहां हादसों का खतरा बढ़ गया है। यही नहीं, दोपहिया वाहन चालक भी बेकाबू रफ्तार पकड़ रहे हैं।

स्थानीय निवासी कपिल चौहान, हुकम पराशर, राहुल, अनिल शर्मा व सीता राम ने बताया कि कुछ वाहन चालक अपने वाहन पुल पर खड़े कर देते हैं, जिससे पुल पर अनावश्यक दबाव बनता है। बड़े वाहनों के आने-जाने के लिए मार्ग संकरा हो जाता है। यही नहीं, छोटे वाहनों के पार्क होने से युवाओं को पुल की सफाई करने में भी दिक्कत पेश आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि बाजार में सड़क और पुल की सफाई ग्रामीण स्वयं करते हैं। युवाओं ने छोटे वाहनों को पुल पर पार्क न करने की अपील की है, ताकि वाहन चालकों से बेवजह उलझन पैदा न हो। वहीं बाइक सवारों से बाजार में रफ्तार धीमी करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि कुछ बाइक सवार बाजार में पहुंचते ही बाइक की रफ्तार बढ़ा देते हैं जो कि सही नहीं है। रफ्तार बढ़ाने के नजारे हर रोज नजर आ रहे हैं। ऐसे में रोनहाट कस्बे की युवाओं ने बाइक सवारों से बाजार में रफ्तार न बढ़ाने की सलाह दी है, ताकि बाद में पुलिस की सेवाओं की आवश्यकता न पड़े।

सवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें