विशेष अभियान में पुलिस ने बिना नंबर प्लेट व बिना दस्तावेज वाहनों के चालान काटे: स्त्रोत: पुलि
बिना नंबर प्लेट, बिना दस्तावेज के वाहनों पर पुलिस का शिकंजा
मोटर वाहन अधिनियम के 39 और बिना नंबर प्लेट के 25 चालान
पांवटा साहिब सब-डिवीजन में पुलिस ने विशेष अभियान किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा, पुरुवाला, शिलाई और पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें बिना नंबर प्लेट व बिना दस्तावेज वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे वाहन चालकों व संचालकों के चालान किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी, एएसपी अदिति सिंह के दिशा निर्देश पर प्रभारी पुलिस थाना पांवटा साहिब व यातायात शाखा पांवटा साहिब द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर नाके लगा रही हैं। बिना नंबर प्लेट के तथा बिना दस्तावेज वाले वाहनों को चेक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
विशेष अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 39 चालान किए गए। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के कुल 25 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रभारी पुलिस थाना माजरा, पुरुवाला व शिलाई की ओर से भी अपने अपने क्षेत्राधिकार में वाहनों की चेकिंग को अलग से नाके लगाए। इसमें चेकिंग व नाकाबंदी में करीब 21 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए।
एएसपी अदिति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस अभियान में पूरे सब-डिवीजन में करीब 60 चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए हैं। क्षेत्र में इस तरह की मुहिम जारी रहेगी।
संवाद