सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा गृहिणियों का बजट
शिमला मिर्च 100 रुपये तो मूली-खीरा 40 रुपये के पार
भिंडी, घीया समेत फलों के दामों में भी आया भारी उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बरसात के मौसम में सब्जियों के बढ़े दामों ने गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया है। दामों में हो रही लगातार वृद्धि से लोगों की थाली से सब्जी का स्वाद गायब होने लगा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बारिश के चलते सब्जी की फसल बर्बाद हुई है। इससे दामों में तेजी आई है।
जिला मुख्यालय नाहन के बाजारों में सबसे अधिक शिमला मिर्च के दाम बढ़े हैं। एक सप्ताह के भीतर इसके दाम दोगुने हो गए हैं। बाजार में शिमला मिर्च 90 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही हैं।
एक सप्ताह पूर्व तक 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम में बिकने वाला टमाटर अब 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। भिंडी 40 रुपये, करेला 40 से 50 रुपये बिक रहा है।
इसके अलावा घीया 30, मूली 40, खीरा 30 से 45, प्याज 30 से 35 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। हरा धनिया 100 से 110 रुपये, गोभी 50 रुपये, पत्ता गोभी 40 रुपये, आलू 25 से 35 रुपये, सेब गोल्डन 60 से 80 रुपये बिक रहा है। सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने से घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
बगीची निवासी रीना देवी ने बताया कि टमाटर का दाम बाजार में 60 से 80 रुपये और मूली व खीरा 40 रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसे में सब्जी के साथ सलाद भी थाली से गायब हो गया। कच्चा टैंक की सविता ने बताया कि सब्जियों के दाम बहुत बढ़ गए हैं। इससे प्रतिदिन सब्जी खाना मुश्किल होता जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर सब्जियों के दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं।
फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन नाहन के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मंडी में सब्जियों की आपूर्ति पहाड़ व मैदानी इलाकों से होती है। बारिश होने के चलते कई जगह फसलें खराब हुई हैं। वहीं कई जगह रास्ते बंद पड़े हैं। ऐसे में व्यापक रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ सब्जियों के दामों में दोगुना वृद्धि हुई है। शिमला मिर्च और टमाटर के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं।
-
बाक्स.....
सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा गृहणियों का बजट शीर्षक से भेजी गई खबर के साथ लगाएं
सब्जी
पिछले सप्ताह
वर्तमान भाव (रुपये प्रतिकिलोग्राम)
शिमला मिर्च
50
100
करेला
40
50
टमाटर
40
80
भिंडी
30
40
मूली
25
40
खीरा
30
40
प्याज
30
35
आलू
25
35
हरा धनिया
60
110
केला
40
50
पत्ता गोभी
30
40
घीया
20
30
सेब
40
60
....संवाद
....संवाद
नाहन के बड़ा चौक में सब्जी खरीदारी करते लोग। संवाद