फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: वामन द्वादशी मेला 23 से, शोभायात्रा और दंगल होंगे आकर्षण

विज्ञापन
सराहां में श्री वामन द्वादशी मेले आयोजन को लेकर बैठक में मौजूद विभागों के अधिकारी और जन प्रतिनि
विज्ञापन
उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश
एसडीएम पच्छाद को मेला अधिकारी और डीएसपी को मेला पुलिस अधिकारी बनाया
बिजली, पेयजल, परिवहन, सफाई और अग्निशमन व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेले के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि मेला 23 से 25 सितंबर तक सराहां में होगा। मेले में श्री वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने मेले के सफल और सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभागों को कानून एवं व्यवस्था, बिजली, पेयजल, परिवहन एवं बस सेवाओं, साफ-सफाई, अग्निशमन और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और अन्य लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और लोगों की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान एसडीएम पच्छाद को मेला अधिकारी और डीएसपी पच्छाद को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक का संचालन एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने किया। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी, दयाल प्यारी, नीलम शर्मा, तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और मेला आयोजन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें