फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा पुलिस की सतर्कता से ट्राला चोरी होने से

विज्ञापन
हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर बरामद किया गया ट्राला। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पांवटा पुलिस की सतर्कता से ट्राला चोरी होने से
अज्ञात शातिर बीच रास्ते में ट्राला छोड़कर अंधेरे में हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की सतर्कता से ट्राला चोरी की वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार कोलर निवासी रामचंद्र पुत्र जबरूराम के एचपी 17ई 9574 ट्राला को बुधवार तड़के करीब चार बजे शातिर हरियाणा की तरफ ले जा रहे थे। वहीं बहराल बैरियर पर तैनात कांस्टेबल अरुण चौहान ने खाली ट्राला हरियाणा की तरफ जाते देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ।
अरुण ने ट्राला को रोकने का इशारा किया लेकिन शातिर उनके ऊपर ट्राला चढ़ाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद उन्होंने ट्राले का पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच शातिर ट्राला रास्ते में छोड़कर हरियाणा की तरफ जंगल में फरार हो गए। कांस्टेबल अरुण चौहान ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उनकी तलाश की लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल अरुण चौहान ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्राला चोरी की वारदात टाल दी।
पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि करीब 40 लाख के ट्राला चोरी की वारदात को टालने में सफलता हासिल हुई है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें