मेडिकल काॅलेज नाहन में बीमारी से अज्ञात व्यक्ति का निधन
मृतक की नहीं हो रही शिनाख्त, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में रविवार को एक व्यक्ति का बीमारी से निधन हो गया। इसके बाद प्रबंधन की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गुन्नूघाट चौकी प्रभारी सुरेश मेहता की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखा गया है। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को बीमारी के चलते मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में भर्ती हुआ था। इस दौरान उसने अपना नाम यहां ईश्वर दर्ज करवाया था लेकिन उसका पता नहीं मिल रहा है। रविवार को व्यक्ति का निधन हो गया। इसके बाद फिलहाल शव को शवगृह में रखवाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि उसके परिजनों के हवाले किया जा सके।