फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर अंडर-20 क्रिकेट टीम घोषित, 8 जून को ऊना में खेलेगी पहला मैच

विज्ञापन
नाहन में क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के साथ सिरमौर की अंडर-20 टीम। संवाद
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी 2 जून को कोच अनुदीप शर्मा को करेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-20 क्रिकेट टीम के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शुक्रवार को नाहन के चौगान मैदान में आयोजित ट्रायल के बाद जिले की टीम की घोषणा की गई। यह टीम आगामी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि सिरमौर की टीम प्रतियोगिता में अपना पहला मुकाबला 8 जून को ऊना में खेलेगी। टीम का चयन चयनकर्ता आलोक कटोच, वीरेंद्र पाल, संजय पंडित, अनिल ठाकुर, सौरव रतन और नवीन चौधरी की देखरेख में पारदर्शी तरीके से किया गया है।
विज्ञापन

टीम में वैभव शर्मा, राजेश कुमार, अक्षय शर्मा, प्रशांत तोमर, अंकुश धालीवाल, याशिक भाटिया, नमन वर्मा, विवेक उपाध्याय, विवेक कुमार, सुकेश शिव चरण, मोहसिन खान, अंक्षित कंवर, दीक्षित, हर्ष, दिव्यांशु, अभिषेक, सौरव, हिमांशु, राहुल चौधरी, तनिश, आदित्य चिकारा, अचल देव, रोहित ठाकुर, आर्यन विक्रम और प्रियांशु शर्मा को जगह मिली है।
विज्ञापन

महासचिव ने निर्देश दिए हैं कि सभी चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण कैंप के लिए आगामी 2 जून को दोपहर 3:00 बजे नाहन के चौगान मैदान में कोच अनुदीप शर्मा को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के कौशल को और निखारा जाएगा ताकि राज्य स्तरीय स्पर्धा में जिला की टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें