पालियों स्कूल में ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों से मिलते कार्यकारी प्रधानाचार्य। संवाद
पालियो स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद के लिए ट्रायल आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में अंडर-14 वर्ग के छात्र-छात्राओं के ट्रायल आयोजित किए गए। यह ट्रायल कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल पुंडीर की देखरेख में आयोजित हुए।
इस दौरान छात्र और छात्रा वर्ग में अलग-अलग वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, शतरंज, सांस्कृतिक कार्यक्रम के ट्रायल हुए। इसमें 16 स्कूलों से आए 134 छात्र और 81 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें से जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद के लिए 48 छात्र और 33 छात्राओं का चयन विभिन्न खेलों के लिए किया गया। शारीरिक शिक्षक संघ सुरला ने ट्रायल के सफल आयोजन के लिए कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमल पुंडीर का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य और स्टॉफ की ओर से सभी खिलाड़ियों के खाने-पीने और ठहरने की उचित व्यवस्था की हुई थी।
संवाद