फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुख्यमंत्री से अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता फिर से शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता फिर से शुरू करने की मांग
विज्ञापन

25 साल से चली आ रही थी प्रतियोगिता, निकल रहे थे नामी खिलाड़ी
अब, खेलों में घटेगी रूचि, बुरे कामों में लग सकता है बच्चों का ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में 25 साल से चली आ रही अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता बंद होने से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर प्रभाव पड़ सकता है। खेलों के महत्व पर जोर देने वाली इस प्रतियोगिता को सरकार की ओर से बंद कर देने से बच्चे बुरी आदतोंं की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
शिक्षक संगठनों ने अब मुख्यमंत्री से एक बार फिर से अंडर-12 खेलों को फिर से शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि अंडर-12 प्रतियोगिता के कारण ही अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं के बेहतर खिलाड़ी नसीब हो रहे थे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे थे।
प्राथमिक शिक्षक संघ सराहां के अध्यक्ष बेनी प्रसाद पराशर, नाहन खंड की अध्यक्ष नीलम शर्मा, सुरला खंड के अध्यक्ष राजेश चौहान, पांवटा खंड के अध्यक्ष राजेश शर्मा, ददाहू खंड के अध्यक्ष सुनील, कफोटा खंड के अध्यक्ष श्याम लाल कपूर और पूर्व खंड महासचिव अनिल तोमर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग की है कि अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता जल्द से जल्द शुरू की जाए ताकि गरीब व मध्यमवर्ग के बच्चों को इससे लाभ हो।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला प्रवक्ता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, बकरास खंड के अध्यक्ष कुलदेव ठाकुर, नौहराधार खंड के अध्यक्ष राजेश, राजगढ़ खंड के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, रोनहाट खंड के अध्यक्ष नरेंद्र पाशी, जिला के अध्यक्ष कल्याण सिंह नेगी, महिला विंग की राज्य अध्यक्षा अनुराधा मोहन, प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रंगीलाल तोमर, पूर्व खंड अध्यक्ष सराहां सुनील पराशर ने भी मुख्यमंत्री से अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता को शुरू करने की मांग उठाई है।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें