फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मार्च पास्ट में राजगढ़, शॉटपुट में साक्षी और अल्तमस अव्वल

विज्ञापन
पुरूवाला में आयोजित अंडर-12 जिला स्तरीय खेलकूद में मार्च पास्ट की ट्राफी हासिल करते राजगढ़ जोन 
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

मार्च पास्ट में राजगढ़, शॉटपुट में साक्षी और अल्तमस अव्वल

पुरुवाला में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में 1400 बच्चे ले रहे हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला में अंडर-12 छात्र-छात्राओं की जिलास्तरीय खेलकूद का बुधवार को शुभारंभ हो गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि इंदिरा चौहान विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित करने के बाद झंडा अवरोहन कर मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेलकूद का विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत, गिद्दा व हिमाचली नाटी की प्रस्तुतियां दीं। जिला अध्यक्ष पीटीएफ कल्याण सिंह नेगी व जिला प्राथमिक क्रीड़ा संघ के सचिव नागेंद्र ठाकुर ने कहा कि 11 से 14 अक्टूबर तक चलने वाली जिला स्तरीय अंडर-12 छात्र- छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में जिले की प्राथमिक पाठशालाओं से कुल 1400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बुधवार को हुई शॉटपुट प्रतियोगिता में पांवटा साहिब के अल्तमस प्रथम, कोदोवाला के अभय दूसरे और पांवटा के सक्षम राणा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


छात्राओं में राजगढ़ जोन की साक्षी प्रथम, पांवटा की अनीता दूसरे व शिलाई जोन की आरुषि तृतीय स्थान पर रही। जबकि मार्चपास्ट में राजगढ़ जोन प्रथम व कफोटा जोन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इस मौके पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, पीटीएफ प्रधान कल्याण नेगी, शमशेर अली, कश्मीर, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, लक्ष्मन नेगी, रंगीलाल तोमर, प्रताप ठाकुर, चतर ठाकुर अर्चना शर्मा, अंजू बाला, ममता चौहान, राजीव शर्मा, प्रदीप चौहान, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें