फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: महिलाओं को एमएसएमई क्षेत्र में अवसरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। यूकोआरसेटी नाहन में रैंप परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। गौरतलब रहे कि भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना का हिमाचल प्रदेश में उद्योग विभाग की ओर से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यशाला में निटकॉन लिमिटेड की ओर से सुधीर शर्मा और आयुष ठाकुर ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रतिभागियों को एमएसएमई क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, सरकारी योजनाओं और उद्यमिता विकास संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। संस्थान की निदेशक नवजोत कौर ने संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्थानीय उद्यमियों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

अंत में प्रतिभागियों को भविष्य में उपलब्ध विभिन्न उद्यमिता एवं एमएसएमई सहायता योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें