फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिलाईं कटाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने के लिए एक दिन का समय शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन(सिरमौर)। सिरमौर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूको आरसेटी नाहन की ओर से 28 मई से महिला टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया जा रहा है। इस 31 दिवसीय विशेष कोर्स के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है और राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रमाणित है।

प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाली महिलाओं के लिए संस्थान की ओर से निशुल्क रहने (आवास) और भोजन की व्यवस्था की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज की महिलाएं भी बिना किसी बाधा के अपना कौशल निखार सकें।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से इस कोर्स में महिलाओं को सिलाई की बारीकियों से रूबरू करवाया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से डिजाइनिंग और कटिंग, कुर्ती, सलवार, ब्लाउज और पेटीकोट बनाने का पेशेवर तरीका। फिनिशिंग, प्रेसिंग और आधुनिक फैशन डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अपना छोटा व्यवसाय (बुटीक) सफलतापूर्वक कैसे शुरू करें, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान की निदेशक मंजीत ने बताया कि इच्छुक महिलाओं के पास इस कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए एक दिन का समय शेष है। इस कोर्स के लिए 18 से 50 वर्ष तक की आयु सीमा निर्धारित की है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीटें सीमित हैं, और नामांकन के लिए केवल बुधवार का ही दिन शेष बचा है। इसलिए जिन महिलाओं ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो कार्यालय आकर इस कोर्स के लिए पंजीकरण करवा सकती हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए 70875-41994 और 78762-75705 पर संपर्क कर सकते हैं।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें