फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यूको बैंक की रेणुका शाखा ने मनाया 84वां स्थापना दिवस

विज्ञापन
यूको बैंक की स्थापना दिवस पर ददाहू शाखा में ग्राहकों का मुंह मीठा करवा कर स्वागत करते बैंक के प
विज्ञापन
ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतर रहा यूको बैंक : राज कुमार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। यूको बैंक की रेणुका शाखा ने मंगलवार को अपना 84वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने जहां केक काट कर इस दिन को यादगार बनाया, वहीं बैंक में आए प्रत्येक ग्राहक का मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया।

शाखा प्रबंधक राज कुमार शर्मा ने बताया कि यूको बैंक ग्राहकों कि कसौटी पर खरा उतरकर आज प्रदेश में अग्रणी बैंक की श्रेणी में खड़ा है। इसका श्रेय बैंक के उन तमाम ग्राहकों को जाता है जो बैंक की सेवाओं के प्रति अपना विश्वास कायम किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यूको बैंक प्रदेशभर में अपनी 182 शाखाओं के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ ग्राहकों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूको बैंक ने दुर्गम ग्रामीण इलाकों में अपनी शाखाएं स्थापित करके लोगों को घर द्वार पर भी बैंक की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने यूको बैंक के प्रति लोगों के अटूट विश्वास व स्नेह को बनाए रखने के लिए ग्राहकों का आभार भी व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त यूको बैंक की संगड़ाह, पनार व काकोग शाखाओं में भी स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राहकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक अतुल शर्मा, अमन पुंडीर, अदिति गौरा, अंकुश कौंडल, महेंद्र व नरदेव सहित बैंक से जुड़े अन्य कर्मचारी व ग्राहक मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें