फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बहराल के समीप 216 नशीली दवा कैप्सूल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराल के समीप 216 नशीली दवा कैप्सूल समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गुप्त सूचना मिलने पर पांवटा साहिब थाना पुलिस ने लगाया था नाका
पांवटा थाना पुलिस ने तलाशी के दौरान नशीली दवा कैप्सूल किए बरामद संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस ने हिमाचल हरियाणा को जोड़ने वाले एनएच मार्ग पर बहराल के समीप नाका लगाया था। इस दौरान लालढ़ांक की तरफ से एक बाइक आई। तलाशी के दौरान बाइक बाइक सवार से नशीली दवा कैप्सूल बरामद किए। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से नशीली दवा पांवटा साहिब की तरफ लाई जा रही है। इसके बाद एएसआई ओम प्रकाश की टीम ने लालढ़ांक-बहराल के बीच मार्ग पर नाका लगा दिया। तभी बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखे। बाइक एचआर 71के-2651को तलाशी के लिए रुकवाया गया। पुलिस टीम के पूछने पर बाइक चालक ने अपना नाम शहजाद अली(29) पुत्र गुलाम रसुल निवासी गांव सूरजपुर डाकघर पुरुवाला तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रमजान शाह(24) पुत्र जम्बील शाह निवासी जगतपुर डाकघर माजरा तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर बताया। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में कैरी बैग की तलाशी ली गई। इसमें कुल 216 नशीली दवा के कैप्सूल बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम मामले की जांच में जुट गई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें