फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 413 नशीले कैप्सूल और 210 गोलियां बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
413 नशीले कैप्सूल और 210 गोलियां बरामद, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

पांवटा और पुरुवाला पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब और पुरुवाला थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की खेप बरामद की है। पुलिस ने दो अलग मामलों में कुल 413 नशीले कैप्सूल और 210 गोलियां बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पातलियों शिव मंदिर के समीप एक व्यक्ति हाथ में कैरी बैग लेकर खड़ा था। पुलिस वाहन आते देख लवप्रीत उर्फ पंजाबी पुत्र प्रवीण कुमार निवासी चबेंडा देवी, डाकघर काथु नंगल तहसील मजेठा, जिला अमृतसर ( पंजाब) भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली तो 218 कैप्सूल और 210 नशीली गोलियां बरामद की गईं।
दूसरे मामले में पुरुवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। सूचना मिलते ही टीम भूंगरणी रवाना हुई। जहां हरिपुर टोहाना की तरफ से पैदल आ रहे जगदीप सिंह की तलाशी में 195 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें