फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पत्नी की मौत के बाद बैंक ने पति को दी दो लाख की सहायता

विज्ञापन
मृतक महिला के पति को सहायता राशि का चैक भेंट करतीं शाखा प्रबंधक। संवाद
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद बैंक ने पति को दी दो लाख की सहायता
विज्ञापन

-घर की छत से गिरने से हुई थी विद्या देवी की मौत, पीएमएसबीवाई के तहत मिला लाभ
-सात किस्तों में जमा किए थे महज 140 रुपये, दो माह में स्वीकृत हुआ क्लेम
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की ददाहू शाखा ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत दुर्घटना में जान गंवाने वाली खाताधारक के पति को दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी। रेणुकाजी क्षेत्र के ऊंगर कांडों गांव की विद्या देवी (38) ने वर्ष 2019 में बैंक में बचत खाता खोलते समय योजना के लिए आवेदन किया था।
विद्या देवी ने योजना के तहत 140 रुपये की सात किस्तें जमा की थीं। 29 मई 2026 को घर की छत से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पति जगदीश कुमार बैंक पहुंचे तो शाखा प्रबंधन ने पीएमएसबीवाई के तहत क्लेम तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा। करीब दो माह में क्लेम स्वीकृत होने के बाद बैंक ने जगदीश कुमार को दो लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश कुमार ने बताया कि वह इस राशि को अपने दोनों बच्चों की उच्च शिक्षा पर खर्च करेंगे। शाखा प्रबंधक हिमानी सिंह ने बताया कि मृतक खाताधारक के नामित पति को योजना के तहत दो लाख रुपये की सहायता दी गई है। इस दौरान सहायक प्रबंधक अंकुर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें