फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान मैदान में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
नाहन के चौगान मैदान में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के चौगान मैदान में शनिवार को दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने किया। प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 10 टीमें भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग नशा व अन्य बुरी आदतों से बचेगा। आज के समय में एक खिलाड़ी जहां अपनी सेहत सही रख सकता है, वहीं खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़कर अपना भविष्य निखार सकता है।
इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के महासचिव राकेश पाहवा आदि संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मैच नाहन एफसी व रॉयल आर्मी के बीच मैच खेला गया। इसमें नाहन एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल आर्मी को 3-0 से पराजित किया। उधर अन्य मैच में पांवटा साहिब एफसी ने खालसा टाइगर को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें