फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर व हरियाणा के दो तस्कर 10.54 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा तस्करों पर कहर बन बरस रही सिरमौर पुलिस, नोहराधार-राजगढ़ सड़क पर दबोचे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ सिरमौर पुलिस एक के बाद एक तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। कुछ ही दिनों के भीतर हरियाणा, पंजाब व हिमाचल के कई तस्करों को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस टीम ने सिरमौर व हरियाणा के दो तस्करों को 10.54 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम ने शनिवार को नौहराधार-राजगढ़ सड़क पर केयर नाला के पास विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर जब दो व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 10.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों की पहचान मनोज वर्मा, निवासी नौहराधार (सिरमौर) और सतीश कुमार, निवासी बल्लाह, जिला करनाल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना संगड़ाह में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश के दौरान पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मुख्य लक्ष्य इस पूरे गिरोह की जड़ों तक पहुंचना है ताकि नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें