फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हत्या के आरोपी दो सगे भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल कार भी कब्जे में
विज्ञापन

10 नबंवर तक पुलिस रिमांड मिला
तीन दिन पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
आपसी रंजिश के चलते कार चढ़ा कर एक व्यक्ति को उतारा था मौत के घाट
केदारपुर-भूपपुर के पास वारदात को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा के कलेसर में ट्रांसपोर्टरों के बीच रंजिश के बाद बीते वीरवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी सगे भाइयों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को भी कब्जे में ले लिया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि बीते वीरवार को पांवटा साहिब के केदारपुर-भूपपुर के समीप अशरफ अली (35) पुत्र खेरदीन निवासी कलेसर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कलेसर निवासी ट्रांसपोर्टरों के दो गुटों में लंबे समय से प्रतिस्पर्धा और आपसी रंजिश चल रही थी। तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत हरियाणा के प्रतापनगर (खिजराबाद) थाना में दी गई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पांवटा थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों सगे भाइयों आशिक अली और खुर्शीद उर्फ ईनाम पुत्र जाहिद निवासी कलेसर, हरियाणा को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल कार को छिपाने की बात कबूल की, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब हत्या की वजह और इसमें शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में कलेसर में झगड़ा हुआ था। असकी शिकायतें हरियाणा पुलिस को दी गई थी।
-एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें