फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जोहड़ों में 12 ग्राम चिट्टा समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
(अपराध)
विज्ञापन


माजरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
अदालत में पेश करने पर दोनों को तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस टीम ने जोहड़ों के समीप नाका लगाया। इस दौरान बाइक सवार दो लोगों की तलाशी ली गई। दोनों से 12 ग्राम स्मैक बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अदालत में पेश करने पर दोनों को तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार माजरा थाना पुलिस टीम ने जोहड़ों के समीप नाका लगाया था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को तलाशी के लिए रुकवाया। मिश्रवाला निवासी बाइक सवार इमरान और राबिल से तलाशी के दौरान 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत में पेश किए जाने दोनों आरोपियों को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर माजरा पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें