फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले में नौकायन का आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं पूजा-अर्चना के बाद उठाया भरपूर आनंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान नौकायन इस बार श्रद्धालुओं में एक नया और खास आकर्षण बनकर उभर रहा है। शनिवार को मौसम साफ होने से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर ताल में नौकायन (बोटिंग) का आनंद लिया।

बीते दो दिनों तक लगातार बारिश के कारण मेले की रौनक कुछ फीकी पड़ी हुई थी, लेकिन शनिवार को जैसे ही मौसम खुला, श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई। साफ मौसम का लाभ उठाते हुए लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ तालाब में नौका विहार किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नौकायन के दौरान सभी लोगों को अनिवार्य रूप से सेफ्टी जैकेट उपलब्ध करवाई जा रही है, वहीं मौके पर सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन


मंदिर न्यास संयुक्त आयुक्त राजीव संख्यान ने बताया कि त्रिलोकपुर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की नई सुविधाएं जोड़ी जा रहीं हैं। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे मेले की रौनक और अधिक बढ़ेगी। बहरहाल, इस बार नवरात्र मेले में नौकायन श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद और यादगार अनुभव साबित हो रहा है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

......बाक्स........
सेल्फी प्वाइंट का भी किया निर्माण
इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए प्रबंधन ने हर तरह से काम किया है। पहली बार शिव तालाब त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं को यादें बनाए रखने के लिए शिव भोले का नया सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु कैमरे में यादें संजोकर ले जा रहे हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें