फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर न्यास की सभी व्यवस्थाएं की चाक चौबंद
विज्ञापन

प्रातः 4 बजे से श्रद्धालु कर सकेंगे माता के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर न्यास समिति ने जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशानुसार ही सभी व्यवस्थाएं की हैं। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को जत्थों में प्रवेश कराए जाने की व्यवस्था की गई है, ताकि मंदिर परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो।

ध्यानुभगत मंदिर से लेकर माता बालासुंदरी मंदिर के प्रवेश द्वार तक मार्ग को दो भागों में बांट दिया गया है, जिसे आने और जाने के लिए अलग-अलग प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा माता बाला सुंदरी मंदिर के मुख्य द्वार से पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेरीकेडिंग की गई है, जहां से श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूहों में मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए करीब 72 निजी सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, लगभग 150 निजी सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की गई है जो पुलिस और होमगार्ड को सुरक्षा कार्यों में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


मंदिर न्यास समिति के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि मंदिर में नारियल के प्रसाद पर हमेशा की तरह प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के खुलने का समय प्रातः 4 बजे रहेगा। मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार की ओर से निभाई जाएगी। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग, पेयजल और शौचालय व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद हैं।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें