कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों के चित्रों पर पुष्प अर्पित दी श्रद्धजलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस भवन नाहन में वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विधायक अजय सोलंकी और पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।
अजय सोलंकी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता दिखाया और आजादी के लिए लोगों में जनचेतना का संचार किया। वहीं लाल बहादुर सिंह शास्त्री ने देश को आगे ले जाने के लिए जय जवान, जय किसान का नारा दिया। आज हमें इनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। हमें देश को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाने की जरूरत है।
इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, कैप्टन सलीम अहमद, सोमचंद मास्टर, कपिल गर्ग, मनीराम पुंडीर, बलकीश, सूर्यवंशी, सुमित राजपूत, बॉबी चौहान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।