फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में खतरा बने सूखे और खतरनाक पेड़ों की होगी लॉपिंग: उपमा धीमान

विज्ञापन
रानीताल में पेड़ हटाने के कार्य का निरीक्षण करती नगर परिषद की अध्यक्ष उपमा धीमान। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शहर में आम जनमानस की सुरक्षा के लिए खतरा बने सूखे और झुके हुए पेड़ों की जल्द ही लॉपिंग (टहनियों की छंटाई) करवाई जाएगी। सोमवार को नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष उपमा धीमान ने ऐतिहासिक रानीताल क्षेत्र में अचानक गिरे एक विशालकाय पेड़ का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के फील्ड कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपमा धीमान ने कहा कि मानसूनी मौसम और तेज हवाओं के कारण पेड़ों के गिरने का अंदेशा बढ़ जाता है। किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए नगर परिषद पूरे शहर में एक विशेष सर्वे आयोजित करने जा रही है। इस सर्वे के माध्यम से रिहायशी इलाकों, सड़कों और बिजली की तारों के ऊपर झुके हुए खतरनाक पेड़ों की पहचान की जाएगी, ताकि समय रहते उनकी लॉपिंग सुनिश्चित की जा सके।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें