फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्ली के जंगलों में हो रहा अवैध कटान

Tue, 05 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र शिलाई के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि शिल्ली के जंगल में पिछले एक पखवाड़े से देवदार, बुरांस, चीड़ व बान के हजारों पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल रही है। अभी तक संबंधित विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के ग्रामीण ध्यान सिंह, रतन सिंह, इंद्र सिंह, कमलेश व भवान सिंह ने वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई को एक लिखित शिकायत में बताया कि पिछले एक पखवाड़े से बेला, वंशवा, बागना, पशमी, च्याना व शिलाई गांव के सैकड़ों लोग जंगलों में घास पत्ती के बहाने पेड़ों को काट रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार वन रक्षक व रेंज अधिकारी को मौखिक सूचना दी। बावजूद इसके वन काटुओं पर कोई लगाम नहीं लग पाया। ग्रामीणों ने विभाग से जंगल अवैध कटान कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई फतेह सिंह ने शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। अवैध कटान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें