फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन काटुओं ने देवदार के हरे पेड़ पर चलाई कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के आरक्षित वन क्षेत्र में वन काटुओं ने देवदार के हरे पेड़ को काट डाला है। पुलिस ने वन परिक्षेत्र अधिकारी की शिकायत पर राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी हाब्बन जयसिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वन अधिकारियों और कर्मियों ने थैना आरक्षित वन क्षेत्र में एक हरा पेड़ देवदार कटा हुआ पाया। विभाग की टीम ने देवदार के नौ मोच्छे बरामद किए हैं। बरामद की गई लकड़ी की बाजार कीमत करीब दो लाख 54 हजार 650 रुपये आंकी गई है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें