फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हरिपुरधार महाविद्यालय के दो शिक्षकों के तबादला आदेश रद्द

विज्ञापन
हरिपुरधार कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
शांतिपूर्ण हड़ताल पर उतरे थे विद्यार्थी, प्रतीकात्मक रूप में गेट पर लगाया ताला
विज्ञापन


तबादला आदेश रद्द होने पर ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन खत्म करने की कही थी बात

पूनम कुमारी और रोहित कुमार सहायक प्राध्यापक के तबादला आदेश हुए रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार से स्थानांतरित किए चार सहायक प्राध्यापकों में से दो के तबादला आदेश सरकार ने रद्द कर दिए हैं। सहायक प्राध्यापक रोहित कुमार (गणित) और पूनम कुमारी (इतिहास) के तबादला आदेश निरस्त होने से छात्रों में खुशी है। छात्रों ने इसे अपने आंदोलन की आंशिक सफलता बताया है।
गौरतलब है कि 31 जुलाई को महाविद्यालय के चार सहायक प्राध्यापकों के तबादला आदेश जारी होने के बाद कॉलेज में शिक्षकों की कमी की आशंका को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। छात्रों ने नायब तहसीलदार भावना शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर तबादले रद्द करने और महाविद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की थी।
विज्ञापन

सोमवार को भी छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मांगें दोहराईं। इस दौरान कुछ छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रतीकात्मक रूप से ताला भी लगाया। छात्रों ने चेतावनी दी थी कि तबादला आदेश रद्द होने तक उनका शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रा अंकिता ने दो शिक्षकों के तबादला आदेश रद्द होने पर खुशी जताते हुए इसे छात्रों के संघर्ष की आंशिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पूर्ण सफलता तब मानी जाएगी, जब शेष रिक्त पदों पर भी शिक्षकों की नियुक्ति या समुचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन

छात्रों ने करीब दो माह पहले महाविद्यालय से समाप्त किए गए शारीरिक शिक्षा और संगीत विषयों को दोबारा शुरू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि इससे विद्यार्थियों को सभी विषयों की पढ़ाई का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें