नाहन(सिरमौर)। यूको आरसेटी की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। 30 महिलाओं को सौंदर्य प्रसाधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। निदेशक मंजीत ने बताया कि महिला प्रशिक्षुओं को न केवल तकनीकी ज्ञान दिया जा रहा है बल्कि उन्हें भविष्य में उपलब्ध रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। ब्यूटी पार्लर कोर्स 31 दिन तक चलेगा। इस दौरान महिलाओं को खाने-पीने और ठहरने की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। संवाद