यूकोआरसेटी ने कमरऊ के माशू में लगाया 13 दिवसीय कृषि प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी सिरमौर की ओर से कमरऊ के माशू में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिकी मजूबत करने की दिशा में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की 31 ग्रामीण महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। अनिल कुमार प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। यूको आरसेटी की निदेशक मंजीत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रिंग टॉस खेल के माध्यम से महिलाओं को लक्ष्य निर्धारण करना सिखाया गया। स्वरोजगार में जोखिम की भूमिका को समझना और सोच-समझकर निर्णय लेना इस गतिविधि का मुख्य हिस्सा रहा। महिलाओं को कृषि के विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के दौरान महिलाओं को रहने, खाने-पीने की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है।