फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी में 1 अप्रैल से ऑनलाइन हुुआ सिस्टम

Sun, 03 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
कम्प्यूटर - फोटो : getty images
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। जिला सिरमौर कोषाधिकारी नाहन सतीश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वित्त विभाग ने 1 अप्रैल 2016 से कोषों के कार्य को ऑनलाइन ट्रेजरी सिस्टम के माध्यम से जोड़ने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के सभी बिल वित्त विभाग की एकीकृत-वित्तीय प्रबंधन प्रणाली, हिम कोष के माध्यम से ऑनलाइन तैयार एवं पारित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल के बाद पुरानी पद्धति से तैयार किसी भी प्रकार के हस्तलिखित बिल स्वीकार नहीं होंगे। इस बारे में सिरमौर के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में इंटरनेट, कंप्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में इस कार्य से संबंधित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेजरी सिस्टम के बारे में अवगत करवाने के बारे में आग्रह किया गया है जिससे नई  प्रणाली के अंतर्गत कार्य करने में किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में किसी भी प्रकार के परामर्श एवं सहायता के लिए संबंधित उप कोष कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इस व्यवस्था के अंतर्गत कार्य को सरलता से करने हेतु सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यक्तिगत सेवा संबंधी विवरण उनकी सेवा पंजिकाओं में दर्ज ब्योरों के साथ मिलान करके हिम कोष के ई-सैलरी सॉफ्टवेयर में शीघ्र दर्ज करना सुनिश्चित करें। कर्मचारी की जन्म-तिथि, आधार नंबर, पैन नंबर, ई-मेल, मोबाइल नंबर, जीपीएफ, विभाग एवं पद में कार्यग्रहण तथा सेवानिवृत्ति की तिथि, स्थायी एवं अस्थायी पते उनके फोटो भी अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा पद एवं वेतनमान आदि की प्रविष्टियां भी दर्ज करें जिससे नई योजना को बेहतर ढंग़ से मूर्त रूप दिया जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें