फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: यातायात पुलिस ने बाजार में दो पहिया वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 9 गाड़ियों से 3 हजार जुर्माना वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यातायात पुलिस ने नाहन में यातायात नियम तोड़ रहे दो पहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने सुबह 10 बजे नाहन के मुख्य बाजार में दोपहिया वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने इस दौरान 9 वाहनों के चालान किए और 3 हजार रुपये जुर्माना वसूला। बता दें कि नाहन बाजार में लंबे समय से दोपहिया वाहन चालक तेज गति के साथ घूमते हैं। इसके कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। यातायात पुलिस ने हिंदू आश्रम से बड़ाचौक, छोटा चौक, कच्चा टैंक बाजार, गुन्नूघाट बाजार में गश्त कर दोपहिया वाहनों के चालान किए। बाजार में यातायात पुलिस की कार्रवाई से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाने वालों के पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें