फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने मजदूर को कुचला, मौत

Tue, 12 Apr 2016 07:53 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन  (सिरमौर)। थाना सदर नाहन के तहत सोमवार शाम को नाहन कच्चा टैंक के समीप एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क से गुजर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार चैत सिंह निवासी गांव जरग, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह पिछले 15 वर्षों से नाहन में मजदूरी का काम करता है। सोमवार रात करीब 9 बजे जब वह खजान सिंह पुत्र खयोटा राम निवासी जरग के साथ बस स्टैंड की ओर जा रहा था तो शराब ठेका कच्चा टैंक के समीप एक नीले रंग के ट्रैक्टर ने खजान सिंह को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि हादसा ट्रैक्टर चालक बबलू की लापरवाही से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना पर धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें