पांवटा साहिब के नावघाट भंगाणी पुल के पास अवैध खनन करते पकड़ा गया ट्रैक्टर। संवाद
अपराध संक्षेप...
अवैध खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर
पुरुवाला। उपमंडल पांवटा साहिब के नावघाट भंगाणी पुल के पास पुलिस और खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने यहां अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा, जो कच्चा माल हिमाचल से उत्तराखंड की ओर ले जा रहा था। खनन निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि चालक खनन सामग्री ले जाने के बारे में कोई वैद्य दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया। लिहाजा, उसके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाकर वाहन को जब्त किया गया। जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
....संवाद