पच्छाद के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थापित किए गए हैं खिलौना बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। उपमंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने अपने घर में रखे अनुपयोगी खिलौनों को आंगनबाड़ी केंद्र गागल शिकोर को प्रदान किया। इस मौके पर एसडीएम ने लोगों से अपने घरों में प्रयोग न किए जाने वाले खिलौनों को अपने समीप के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि उन खिलौनों से बच्चों को विभिन्न रंगों, आकृतियों और वस्तुओं का ज्ञान बोध हो सके।
बता दें कि उपमंडल पच्छाद में बाल विकास परियोजना अधिकारी के अंतर्गत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्दी और खिलौना बैंक को आरंभ किया है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में कर्मचारियों समेत समाजसेवी निशुल्क गर्म स्वेटर प्रदान कर चुके हैं। अब खिलौना बैंक के माध्यम से बच्चों की खिलौनों से खेलने की जरूरत पूरी करने का प्रयास किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौहान ने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने घरों में अनुपयोगी पड़े खिलौनों को नजदीक आंगनबाड़ी केंद्रों में भेंट करें।
संवाद