फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर को धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के प्रयास तेज

विज्ञापन
​त्रिलोकपुर के ​शिव मंदिर तालाब में लाई गई नौकाएं। संवाद
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

सात नौकाएं त्रिलोकपुर पहुंची, शिव मंदिर तालाब में जल्द शुरू होगा नौकायन

धार्मिक नगरी रेणुकाजी की तर्ज पर श्रद्धालु उठा सकेंगे नौकायन का लुत्फ

मंदिर न्यास समेत होटल, दुकान और परिवहन क्षेत्र को भी मिलेगा लाभ

संजय गुप्ता

कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के धार्मिक स्थल त्रिलोकपुर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने और स्थानीय पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिव मंदिर तालाब में नौकायन शुरू करने की पहल अंतिम चरण में है। सात नौकाएं त्रिलोकपुर पहुंच चुकी हैं, जिनका ट्रायल जल्द किया जाएगा।

दरअसल, त्रिलोकपुर को धार्मिक पर्यटन नगर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य मंदिर न्यास व प्रशासन ने मिलकर तय किया है। जानकारी के मुताबिक श्री रेणुकाजी की तर्ज पर त्रिलोकपुर में पर्यटन की ऐसी संभावनाएं विकसित की जाएंगी, जिनसे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय बिताने और धार्मिक पर्यटन का नया अनुभव मिल सके।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पवन भारद्वाज, लाल सिंह, दिनेश, अभय और राजपाल ने बताया कि नौकायन शुरू होने के बाद क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा। इसके अलावा होटल, दुकान और परिवहन क्षेत्र को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की संभावना भी उन्होंने जताई है। सिरमौरी सभ्यता और संस्कृति को संजोये संग्रहालय पहले से हैं, जो बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है।

बता दें कि त्रिलोकपुर शक्ति पीठ सिरमौर जिले का प्राचीन और अत्यधिक लोकप्रिय धार्मिक केंद्र है। नवरात्रों के अलावा वर्षभर यहां श्रद्धालुओं की भारी आवक रहती है। विशेष अवसरों पर मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिसके कारण यहां आवागमन बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नौकायन सुविधा शुरू होने के बाद त्रिलोकपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मंदिर न्यास उपाध्यक्ष एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि त्रिलोकपुर को धार्मिक स्थल से आगे बढ़ाते हुए धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत नौकायन की सुविधा शुरू होने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। इसके परिणामस्वरूप मंदिर न्यास को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर तालाब में नौकायन का शुभारंभ त्रिलोकपुर में पर्यटन विकास का नया अध्याय साबित होगा।

संवाद

त्रिलोकपुर के शिव मंदिर तालाब में लाई गई नौकाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें