फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: टौंरू भैला वाया भगानी-अंबोया सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
टौंरू भैला वाया भगानी-अंबोया सड़क की बदहाली को लेकर रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
-विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में अंबोया से गोजर की ओर निकाली रोष रैली
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरूवाला (सिरमौर)। टौंरू भैला वाया भगानी-अंबोया सड़क की बदहाली को लेकर शनिवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा मंडल आंजभोज के कार्यकर्ताओं ने अंबोया से गोजर की ओर रोष रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा के आंजभोज मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर और पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिछले वर्ष सड़क का दौरा कर बरसात समाप्त होते ही टॉरिंग करवाने का आश्वासन दिया था। एक वर्ष बीतने के बावजूद सड़क की हालत सुधरने के बजाय और बदतर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ हादसों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अनुज भंडारी, राहुल चौधरी, रणवीर सिंह, सुरेखा चौधरी, राजेश कुमार और नवनीत कौर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तख्तियों पर ‘कांग्रेस सरकार नहीं चलेगी अब जैसे नारे लिखे हुए थे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी कोई ठोस काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस सड़क की टॉरिंग करवाने का आश्वासन लोक निर्माण मंत्री ने स्वयं दिया था, वह आज भी गड्ढों में तब्दील है। एक साल बीतने के बाद भी सड़क दुरुस्त न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र को विकास के नाम पर फूटी कौड़ी तक नहीं मिली है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मार्ग की हालत नहीं सुधारी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें