फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खास खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर महंगा हुआ सफर, फास्टैग
विज्ञापन

सालाना टोल पास के लिए देने होंगे 3,075 रुपये
- अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें, एनएचएआई ने टोल एजेंसियों को दिए निर्देश
- हिमाचल प्रदेश में मंत्रालय और एनएचएआई के 8 टोल प्लाजा संचालित
दीपक मेहता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब वार्षिक पास के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग वार्षिक पास की दरों में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। हिमाचल प्रदेश के करीब 5 टोल प्लाजा पर पहले जहां वाहन मालिकों को वार्षिक पास के लिए 3,000 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब यह बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है।
एनएचएआई के चीफ जनरल मेनेजर (सीओ) अब्दुल बासित ने बताया कि यह पास गैर-व्यावसायिक (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए लागू होगा और इसे केवल सक्रिय फास्टैग वाले वाहन मालिक ही बनवा सकेंगे। सभी टोल ऑपरेटरों और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है कि जहां-जहां यह सुविधा लागू है, वहां नई दरें तुरंत लागू करने की तैयारी कर ली जाए। इसके अलावा सभी वाहन चालकों और हितधारकों को इसकी जानकारी दी जाए। प्राधिकरण के अनुसार, हर वर्ष वित्तीय वर्ष के अनुसार वार्षिक पास की दरों में संशोधन किया जाता है, ताकि टोल संचालन और रखरखाव से जुड़े खर्चों को संतुलित किया जा सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में मंत्रालय के दो और एनएचएआई के 8 टोल प्लाजा हैं। इसमें किरतपुर-मनाली हाईवे पर गरामोड़ा, बलोह और मटौर-शिमला फोरलेन पर घट्टा के अलावा सिरमौर व ऊना में एक टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा है। साथ ही, चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर सनवारा, मनाली हाईवे पर दो टोल हैं।
विज्ञापन


क्या है वार्षिक पास की शर्तें
प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य रहेगा। जो शर्त पहले पूरी होगी, पास उसी समय समाप्त हो जाएगा। बंद उपयोग (क्लोजर यूजर) टोल प्रणाली में किसी वाहन का टोल प्लाजा में प्रवेश और निकासी को एक क्रॉसिंग माना जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें