फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सड़क पर सुरक्षित चलने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या स्कूल में प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैग फ्री डे के अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब ने कार्यक्रम आयोजित किया। नोडल ऑफिसर राजुल ठाकुर के निर्देशन में छात्राओं की गतिविधियां करवाई गईं। इसमें रोड सेफ्टी विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा नाटक प्रतियोगिता शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुंशी राम वर्मा ने छात्राओं को सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा कैसे करें, विषय पर जागरूक किया। राजुल ठाकुर ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में छात्राओं से रोड सेफ्टी से संबंधित प्रश्न पूछे। इसमें सड़क पर चलने के नियम, सड़क सुरक्षा के प्रतीक आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। नाटक से क्लब के सदस्यों ने सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट पहनने का महत्व तथा शराब पीकर गाड़ी न चलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूनम खंतवाल, अर्चना उप्रेती, गुलाब सिंह ठाकुर, अक्षय कुमार, जेपी तोमर, अनीता, मनीषा, बीना, आभा, रीता चौधरी तथा बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें