फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे बंद रहा नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे

विज्ञापन
सादनाघाट के समीप बंद हुए नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे को बहाल करती मशीनरी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। जिले को राजधानी से जोड़ने वाला नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे 12 घंटे बंद रहा। वीरवार शाम 8:00 बजे नैनाटिक्कर के सादनाघाट में फिर से चट्टानें आने से मार्ग बंद हो गया। रातभर बारिश होने से सड़क को खोलने का कार्य प्रभावित रहा। सुबह 8:00 बजे के आसपास एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। इसके बाद भी मार्ग बाधित होता रहा।
विज्ञापन

एनएच बंद होने से नाहन से शिमला और शिमला से नाहन, पांवटा, हरिद्वार जाने वाले वाहनों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ वाहन वाया ओच्छघाट-डिलमन होते हुए सोलन पहुंचे। जबकि पांवटा, हरिद्वार जाने वाले वाहन चालक वाया चंडीगढ़ होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। कुछ लोगों ने गाड़ी में बैठकर ही रात गुजारी। गौरतलब है कि वीरवार सुबह भी इसी स्थान पर एनएच बंद हो गया था। करीब छह घंटे के बाद इसे सुचारु किया गया।
एनएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीवान गुप्ता ने बताया कि बताया कि सायं 8:00 बजे भारी चट्टानें आने से मार्ग फिर बंद हो गया। लगातार बारिश होने के कारण रात को जेसीबी मशीनें मौका स्थल पर नहीं भेज पाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तड़के ही जेसीबी मशीनों को मौका स्थल पर भेज कर 8:00 बजे यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

------
किंकरी देवी पार्क की दीवार ढही
संगड़ाह (सिरमौर)। बारिश के चलते पर्यावरणविद् किंकरी देवी की स्मृति में 27 लाख की लागत से बनाए जा रहे पार्क की 15 मीटर लंबी दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण संगड़ाह-लुधियाना मार्ग बंद हो गया। इस दौरान 33 केवी विद्युत लाइन को भी क्षति पहुंची है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रतन शर्मा ने कहा कि यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी मशीन लगाई है। कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी संगड़ाह हरमेश ठाकुर ने बताया कि वह दीवार गिरने के बाद पार्क का निरीक्षण कर चुके हैं। 50 मीटर में से दीवार का 15 मीटर हिस्सा गिरा है। दीवार को फिर से बनाए जाने पर ही इस कार्य की अंतिम राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें