फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चेक बाउंस मामले में तीन माह की कैद बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
2.20 लाख रुपये उधार लेने के बाद दिया था चेक, बैंक खाते में पर्याप्त राशि न होने से हुआ था बाउंस
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। चेक बाउंस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने अपील खारिज कर दी है। अदालत ने आरोपी राहुल सरीन को निचली अदालत की ओर से सुनाई तीन माह की कैद और 3.50 लाख रुपये मुआवजा देने की सजा को बरकरार रखा है।
जावेद अली ने आरोप लगाया था कि तहसील पांवटा साहिब निवासी राहुल सरीन ने फरवरी 2019 में उससे 2.20 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम लौटाने के लिए आरोपी ने 6 जून 2019 का चेक दिया, जिसे बैंक में लगाने पर 28 जून को खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 23 सितंबर 2025 को आरोपी को दोषी ठहराते हुए तीन माह की कैद और 3.50 लाख रुपये मुआवजे की सजा सुनाई थी। इस फैसले को राहुल सरीन ने सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई में अदालत ने पाया कि आरोपी चेक पर अपने हस्ताक्षर से इन्कार नहीं कर पाया और शिकायतकर्ता के साक्ष्यों के सामने उसका बचाव विश्वसनीय साबित नहीं हुआ। अदालत ने निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं पाया और अपील खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें