फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की खेप के साथ मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार

Wed, 03 Aug 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा पुलिस टीम ने बुधवार को नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों हरियाणा राज्य से इस नशीली खेप को हिमाचल पहुंचाने के प्रयास में थे। हरियाणा सीमा पर बहराल नाके के समीप पकड़े गए आरोपियों के तार अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब पौने 10 बजे एएसआई गुलमेल सिंह, मुख्य आरक्षी दाता राम, एचसी सेवा सिंह, नवराज शर्मा, आरक्षी उमेश और महिला आरक्षी वीनाक्षी की टीम हरियाणा सीमा पर बहराल के समीप नाके पर तैनात थे। इस बीच यमुनानगर बहराल की तरफ से आल्टो कार एचपी-71 3332 पहुंची। कार में बैठे पांवटा के देवीनगर वार्ड-9 निवासी मुख्य आरोपी अतुल सिंह (35) उर्फ तुली पुत्र स्व. दीप सिंह, उसकी मां गीता देवी (60) पत्नी दीप सिंह और कार चालक हरिंद्र सिंह (25) उर्फ मोनी पुत्र परमजीत सिंह निवासी बेहड़ेवाला सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लिफाफे में रखी 10.5 ग्राम स्मैक, एक बोरी में रखी 11 किलोग्राम चूरा पोस्त और नशीली दवा की 100-100 ग्राम की 100 शीशियां बरामद की। इसके बाद महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि पांवटा क्षेत्र में अवैध नशे की सप्लाई और बिक्री के लिए अंतरराज्यीय गिरोह से स्थानीय कुछ लोगों के तार जुड़े हैं। डीएसपी भीष्म ठाकुर, एसएचओ अशोक चौहान और सुरक्षा शाखा टीम ऐसे संदिग्ध सदस्यों पर नजर रखे हुए थी। आखिर मंगलवार देर रात आरोपियों को नशे की खेप समेत दबोच लिया गया। नशा माफिया पांवटा और आसपास के क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। एक दशक से नशा माफिया का स्थानीय मुख्य आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर सौम्या सांबशिवन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय नशा माफिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 21, 61 व 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें