फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: माजरा क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीवरेज योजना के बजट मंजूरी का इंतजार

Wed, 23 Oct 2024 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नमामी गंगे योजना में करीब 42 करोड़ बजट की परियोजना मंजूरी के लिए भेजी
विज्ञापन

जिसमें माजरा, मेलियों, मिश्रवाला, जगतपुर, मटक माजरी व क्यारदा शामिल

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद में शहरी क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को सीवरेज योजना से जोड़ने की योजना प्रस्तावित की है। पांवटा उप मंडल में शुरुआती दौर में माजरा पंचायत व आसपास की पंचायतों को सीवरेज योजना से जोड़ने की योजना तैयार की गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों परिवारों को योजना से जोड़ा जा सके। इसकी डीपीआर तैयार कर मंजूरी को भेजी गई है। लेकिन, नमामी गंगे परियोजना के तहत बजट मंजूरी का इंतजार लंबा ही खिंचता जा रहा है।
बता दें कि पांवटा साहिब शहरी क्षेत्र को सीवरेज योजना के तहत बनी तीन चरणों में करोड़ों की लागत से तैयार योजना से जोड़ा गया है। इनमें दो चरण की योजनाएं शुरु भी हो चुकी हैं। दो वर्ष पहले बरसाती खड्ड से क्षति नहीं होती तो अब तक शहरी तीसरी योजना भी पूरी तरह से शुरु हो जाती। शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीवरेज सुविधा जैसी योजना से जोड़ना प्रस्तावित रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत माजरा, मेलियों, मिश्रवाला, जगतपुर, मटक माडरी व क्यारदा समेत आसपास के गांवों को परियोजना से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के पांवटा मंडल कार्यालय से माजरा उप मंडल क्षेत्र के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई। डेढ़ वर्ष पहले करीब 42 करोड़ की सीवरेज योजना केंद्र को मंजूरी को भी भेज दी गई है। योजना में ग्रामीण क्षेत्रों की करीब दस हजार अधिक आबादी को सीवरेज परियोजना से जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग अधिशाषी अभियंता पांवटा साहिब जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि नमामी गंगे परियोजना में करीब 42 करोड़ बजट की माजरा क्षेत्र के लिए सीवरेज योजना की डीपीआर बना कर भेजी गई है। अभी तक बजट की मंजूरी नही मिल सकी है। बजट प्रावधान होने पर माजरा व आसपास के गांवों को इस सीवरेज योजना से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें